अमित शाह देंगे बंगाल सरकार के कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग लाभ

भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने सोमवार को कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो पश्चिम बंगाल सरकार के कर्मचारियों के लिए सातवें वेतन आयोग को लागू किया जायेगा।

अमित शाह देंगे बंगाल सरकार के कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग लाभ

श्री शाह ने आज पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “ममता जी के पैर में चोट लगी है यह कैसे लगी वह नहं जानते। तृणमूल इसे एक षड़यंत्र बता रही है लेकिन चुनाव आयोग का कहना है कि यह एक दुर्घटना थी।”

उन्होंने कहा, “दीदी आप व्हीलचेयर पर घूम रही हैं आपके पैर के बारे में चिंतित हैं, लेकिन मेरे 130 मजदूरों की माताओं की पीड़ा नहीं जो मारे गए है।”

उन्होंने कहा कि स्टैंड अप इंडिया योजना के तहत आगामी पश्चिम बंगाल सरकार आदिवासी समुदाय को आत्मनिर्भर बनने में सहायता के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित करेगी। उन्होंने कहा कि लोगों ने ‘मा माटी मानुष’ सरकार के लिए तृणमूल को वोट दिया। राजनीतिक हिंसा समाप्त होने के आसार थे लेकिन हुआ इसके विपरीत। हिंसा और भ्रष्टाचार में वृद्धि हुई। आदिवासियों को एक प्रमाण पत्र के लिए 100 रुपये का भुगतान करना पड़ा।

उन्होंने कहा, “भाजपा सरकार लाओ किसी भी आदिवासी को प्रमाण पत्र के लिए भुगतान नहीं करना होगा।”

उन्होंने कहा, “मेरे हेलीकॉप्टर में कुछ गड़बड़ होने की वजह से मुझे आज थोड़ी देर हो गई है लेकिन मैं इसे साजिश नहीं कहूंगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *