मेदिनीपुर/पश्चिम बंगाल। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज भाजपा नीत केंद्र सरकार पर लोकतंत्र को नष्ट करने का आरोप लगाते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस सभी विपक्षी दलों के साथ मिल कर वर्ष 2019 में होने जा रहे लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए काम करेगी।
ममता ने भाजपा 2019 में भारत छोड़ो का नारा देते हुए आरोप लगाया कि भाजपा नीत केंद्र सरकार ने देश में लोगों के अधिकार छीन लिए हैं।
उन्होंने यहां भारत छोड़ो आंदोलन के 75 साल पूरे होने के मौके पर भाजपा भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत करते हुए आरोप लगाया कि धर्मनिरपेक्षता खतरे में है।