सुरक्षा कारणों से कैंस‍िल हुई फिल्म ‘भूल चूक माफ’ की रिलीज, अब ओटीटी पर देखी जा सकेगी

‘ऑपरेशन सिन्दूर’ के बाद ‘भूल चूक माफ’ की रिलीज कैंसिल कर दी गई है। राजकुमार राव और वामिका की यह फिल्म 9 मई को थिएटर्स में रिलीज़ होने वाली थी। अब इसे सीधे ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा।

सुरक्षा कारणों से कैंस‍िल हुई फिल्म 'भूल चूक माफ' की रिलीज, अब ओटीटी पर देखी जा सकेगी

राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म की रिलीज़ को मेकर्स ने एक दिन पहले ही कैंसिल कर दिया है। अब यह सीधे ओटीटी पर रिलीज की जाएगी।

मेकर्स ने यह फैसला ऑपरेशन सिंदूर के बाद सुरक्षा कारणों से लिया है। ‘भूल चूक माफ’ अब 16 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज की जाएगी।

फिल्म ‘भूल चूक माफ’ में राजकुमार राव और वामिका गब्बी के अलावा संजय मिश्रा, जाकिर हुसैन, सीमा पहवा और इश्तियाक खान ने अभिनय किया है।

इस कॉमेडी फिल्म को सेंसर बोर्ड ने भी इसे बिना किसी कट के पास कर दिया था और U/A सर्टिफिकेट भी दे दिया था।

इस बीच लेकिन भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और फिर ऑपरेशन सिंदूर के बाद सुरक्षा कारणों से फिल्म को सीधे ओटीटी पर रिलीज किए जाने का फैसला लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *