बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 का सत्र एक हफ्ते के लिए स्थगित किया

भारत और पाकिस्तान के मौजूदा हालत के मद्देनज़र बीसीसीआई ने आज बड़ा फैसला लिया है। बोर्ड ने आईपीएल 2025 का सत्र बीच में ही एक हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया है।

बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 का सत्र एक हफ्ते के लिए स्थगित किया

बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा- हमें भारतीय सेना पर गर्व है। बीसीसीआई हमारे सशस्त्र बलों और सरकार के साथ खड़ा है।’

आईपीएल 2025 के बारे में बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने अपने बयान में कहा- ‘फिलहाल लीग को एक हफ्ते के लिए टाल दिया गया है। इसके बाद हम हालात का जायजा लेंगे और फैसला करेंगे।’

न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से बीसीसीआई के अधिकारी ने कहा- ‘यह अच्छा नहीं लगता कि जब देश युद्ध में है तब क्रिकेट चल रहा है।’

एक सवाल का जवाब देते हुए उपाध्यक्ष ने कहा- ‘सभी बोर्ड हमारा समर्थन करते हैं। ऐसे में विंडो कोई चिंता की बात नहीं है।’ उन्होंने सभी हितधारकों के साथ परामर्श के बाद टूर्नामेंट के नए कार्यक्रम की घोषणा किए जाने की बात कही।

इससे पहले गुरुवार की रात आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल ने जानकारी दी थी कि मौजूदा हालात में आईपीएल का 18वां सत्र जारी रहेगा, लेकिन अब आज की मीटिंग के बाद बोर्ड में इसे स्थगित करने का फैसला किया है।

विदेशी खिलाड़ियों के बारे में उनका कहना है कि यह उनका निजी फैसला होगा, जिस पर वह खुद फैसला लेंगे।

बताते चलें कि दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच धर्मशाला में खेला गया मुकाबला रद्द कर दिया गया था। मैच को फ्लड लाइट्स में खराबी के कारण रोकना पड़ा था और दर्शकों तथा खिलाड़ियों को मैदान से बाहर ले जाया गया था।

बीसीसीआई ने जानकारी में स्पष्ट किया कि तकनीकी खराबी के चलते धर्मशाला में मैच रद्द किया गया है।

गौरतलब है कि आईपीएल 2025 का यह सत्र अंतिम पड़ाव से गुज़र रहा है। इसमें फाइनल सहित कुल 16 मुकाबले खेले जाने बाक़ी हैं। फाइनल मुकाबला 25 मई को कोलकाता में खेला जाना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *