मल्लिकार्जुन खड़गे आज थामेंगे कांग्रेस की कमान

24 साल बाद गांधी परिवार से बाहर के मल्लिकार्जुन खड़गे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में आज कार्यभार संभालेंगे। दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी हेडक्वार्टर में खड़गे अध्यक्ष के रूप में अपना कार्यभार संभालेंगे।

मल्लिकार्जुन खड़गे आज थामेंगे कांग्रेस की कमान

इस कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यसमिति के सभी सदस्यों को आमंत्रित किया गया है जिनमे सांसद, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, पूर्व सीएम, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सहित एआईसीसी के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से सभी नेताओं को निमंत्रण भेजा गया है।

पार्टी अध्यक्ष पद के मुक़ाबले में मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने प्रतिद्वंद्वी शशि थरूर को भारी अंतर से हराया था। खड़गे 24 सालों के बाद कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालने वाले पहले गांधी परिवार से बाहर के नेता होंगे। इसी माह 17 अक्टूबर को हुए मतदान में उन्होंने 7,897 मत प्राप्त किये, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी शशि थरूर को 1,072 वोट मिले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *