केंद्रीय मंत्री बोले- प्रियंका फैंसी बर्तन की तरह, चुनावी में आती हैं बाहर

हमीरपुर : कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा पर एक बार फिर भाजपा नेता ने निशाना साधा है। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडे ने प्रियंका गांधी का मजाक उड़ाते हुए कहा कि वे फैंसी बर्तन की तरह हैं, जिन्हें कांग्रेस ने यूपी विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए बाहर निकाला है। Mahendranath

Mahendranath

यूपी के हमीरपुर में चुनाव प्रचार करते हुए केंद्रीय मानव संशाधन विकास राज्य मंत्री पांडे ने कहा, ‘यूपी के गांवों के घरों में हम लोग स्टील के कुछ विशेष बर्तन रखते हैं।

जब कोई स्पेशल गेस्ट हमारे घर पर आते हैं, तो हम उन्हें साफ करते हैं और खाने की टेबल पर रखते हैं। जब वे चले जाते हैं तो उन्हें वापस रख देते हैं।

जब भी चुनाव आते हैं, कांग्रेस प्रियंका गांधी को बाहर निकाल लेती है और बाद में उसे वापस अंदर कर देती है। इसका चुनाव में कोई असर नहीं पड़ेगा।

इससे पहले यूपी भाजपा के नेता विद्यासागर सोनेकर ने प्रियंका गांधी को पुरानी फाइलबताते हुए निशाना साधा था। गाजीपुर जिले के सैदपुर विधानसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी और प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर कहा था, ‘जब भी चुनाव नजदीक आता है कांग्रेस प्रियंका गांधी को धो-पोछकर जनता के आगे कर देती है।

कांग्रेस प्रियंका को चुनावों में इस्तेमाल करती है और फिर बाद में काम हो जाने के बाद दफ्तरों में दाखिल कर देती है।

इसके साध ही विद्यासागर ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि यूपी में अखिलेश और राहुल की जोड़ी शहजादों की जोड़ी है और कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी पुरानी फाइल है।

27 साल यूपी बेहाल का नारा देने वाले राहुल गांधी और विकास का नारा देने वाले अखिलेश यादव का विकास प्रदेश में दिख रहा है।

जिस एक्सप्रेस-वे पर प्लेन उतारने की बात कह रहे थे, उसी एक्सप्रेस वे पर नवनीत सहगल की कार ऐसी दौड़ी की वे अस्पताल पहुंच गए।

बता दें, कुछ दिन बीजेपी के नेता विनय कटियार ने भी प्रियंका गांधी को लेकर एक आपत्तिजनक बयान दिया था।

जिसके बाद बीजेपी नेता को खूब खरी-खोटी सुननी पड़ी थी। कटियार ने कहा था, ‘प्रियंका गांधी से ज्यादा खूबसूरत महिला प्रचारक हमारे पास हैं।

www.naqeebnews.com 

# Mahendranath

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *