प्रधान सेवक के जन्मदिन पर वड़नगर के मंदिरों में महाआरती

अहमदाबाद, 17 सितंबर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदि पर आज उनके पैतृक शहर और जन्मस्थली गुजरात के वड़नगर में उनके पुश्तैनी घर के निकट स्थित उनके प्रिय शिवालय हाटकेश्वर मंदिर सभी मंदिरों में विशेष महाआरती का आयोजन किया गया है और वहां के जिस स्टेशन पर वह बचपन में पिता के साथ चाय बेचते थे, उसे भी दुल्हन की तरह सज़ा कर ख़ास कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

प्रधान सेवक के जन्मदिन पर वड़नगर के मंदिरों में महाआरती

अहमदाबाद से लगभग 100 कम उत्तर में महेसाणा ज़िले में स्थित वड़नगर में स्थानीय लोगों और सत्तारूढ़ भाजपा ने श्री मोदी के 71 वें जन्मदिन पर कई तरह के आयोजन किए हैं।


विशेष रक्तदान शिविर, कृत्रिम अंग वितरण, विशेष कोरोना टीकाकरण अभियान समेत कई सरकारी ग़ैर सरकारी कार्यक्रम भी श्री मोदी के जन्मदिन के मौक़े पर वड़नगर में किए गए हैं।


हाल में नए रूप में पुनर्निर्मित वड़नगर स्टेशन पर, जहां बचपन में वह पिता श्री दामोदर दास मोदी के साथ चाय बेचते थे, आज ख़ास रूप से सजाए टी स्टॉल पर ‘चाय पर चर्चा’ का आयोजन किया गया। पूरे स्टेशन को ही दुल्हन की तरह सजाया गया है। महेसाणा ज़िला भाजपा अध्यक्ष जसुभाई पटेल ने यूएनआई को बताया कि भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय प्रमुख और बेंगलुरु के लोकसभा सांसद तेजस्वी सूर्या स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम और हाटकेश्वर मंदिर की महाआरती में शिरकत करेंगे। इस मौक़े पर शहर में एक बड़ी मोटरसाइकल रैली भी निकाली जाएगी।

एक अन्य स्थानीय भाजपा नेता ने बताया कि श्री मोदी वड़नगर के ‘लाडले बेटे’ हैं। यहां हर कोई उन पर गर्व करता है। उनका जन्मदिन वड़नगर के लिए एक उत्सव सरीखा है। श्री मोदी के पैतृक निवास के निकटवर्ती महादेव मंदिर समेत आज शहर के सभी मंदिरों में श्री मोदी के दीर्घायु होने की कामना के साथ विशेष महाआरतियों का आयोजन किया गया है।

इसके अलावा विशेष रक्तदान शिविर, कृत्रिम अंग वितरण, विशेष कोरोना टीकाकरण अभियान समेत कई सरकारी ग़ैर सरकारी कार्यक्रम भी श्री मोदी के जन्मदिन के मौक़े पर वड़नगर में किए गए हैं।

ज्ञातव्य है कि श्री मोदी ने अक्टूबर 2017 में आख़िरी बार वड़नगर का दौरा किया था। इस मौक़े पर उन्होंने शहर में एक भव्य रोड शो का आयोजन किया था। उन्होंने सार्वजनिक रूप से ज़मीन पर लेट कर अपनी जन्मस्थली की मिट्टी को चूमा था और इसे माथे पर भी लगाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *