सीआईएससीई के नतीजों में चमके लखनऊ के सितारे

सोमवार की सुबह आईसीएसई और आईएससी के परिणाम आ गए। इस बार दसवीं यानी आईसीएसई में लखनऊ की कृति श्रीवास्तव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ए ग्रेड हासिल किया। बारहवीं में 99.75 प्रतिशत अंकों के साथ कनिष्का मित्तल, अर्चिता सिंह, शारिया खान पहले स्थान पर हैं।

सीआईएससीई के नतीजों में चमके लखनऊ के सितारे

काउंसिल फार द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एक्जामिनेशन यानी सीआईएससीई के तहत होने वाली दसवीं की परीक्षा आईसीएसई में गणित और कंप्यूटर एप्लीकेशंस में 100 अंक जबकि बाक़ी चार विषयों में 99 अंक प्राप्त करते हुए अपने परिवार, स्कूल और शहर का भी मान बढ़ाया है।

चार विषयों में में 99 जबकि गणित और कंप्यूटर में 100 अंक लाने वाली कृति श्रीवास्तव ने आईसीएससी में 99.4 फीसद अंक हासिल किये हैं।

आईएससी बारहवीं के नतीजे भी शानदार रहे और 99.75 प्रतिशत अंकों के साथ कनिष्का मित्तल, अर्चिता सिंह, शारिया खान पहले स्थान पर हैं।

https://twitter.com/realwajidkhan/status/1787520974117892391

सिटी मोंटेसरी गोमती नगर एक्सटेंशन-2 की छात्र कृति श्रीवास्तव के पिता धर्मेंद्र श्रीवास्तव अपर जिला सहकारी अधिकारी के पद पर आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता कार्यालय लखनऊ में कार्यरत हैं जबकि मां डॉ. दिव्या श्रीवास्तव दयानंद कन्या इंटर कॉलेज महानगर लखनऊ में प्रधानाचार्या हैं।

किताबें पढ़ने की शौकीन कृति को खेलों में भी दिलचस्पी है। उन्हें आउटडोर गेम में बैडमिंटन खेलना बहुत पसंद है। इसके अलावा कृति की हॉबी में गिटार बजाना भी शामिल है।

भविष्य के बारे में पूछे जाने पर करती का दृष्टिकोण बिलकुल स्पष्ट है। कृति कहती है कि उनका लक्ष्य देश की सर्वोच्च परीक्षा यानी सिविल सर्विसेज पास करना है।

आईएससी बारहवीं की टॉपर शाज़िया के पिता रईस अहमद लखनऊ में ही वकालत करते है और इनकी माँ रेहाना खातून गृहिणी हैं। भविष्य में शाज़िया डॉक्टर बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं। उनका मानना है कि हर परिवार में एक डॉक्टर होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *