लखनऊ-आगरा एक्‍सप्रेसवे पर मुख्यमंत्री अखिलेश की टेस्ट ड्राइव

लखनऊ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे से सैफई की यात्रा पर निकले। इस एक्सप्रेस वे को पहली बार सीएम अखिलेश यादव के लिए खोला गया। इस बीच काकोरी के आगे एक जगह पर रुककर अखिलेश यादव ने एक्सप्रेस वे का अधिकारियों के साथ निरीक्षण भी किया। lucknow agra express way

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज अपने ड्रीम प्रोजेक्ट लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे का आनंद ले रहे हैं। वह अपने इस प्रोजेक्ट का निरीक्षण करने के साथ ही इटावा के सैफई भी जा रहे हैं।

lucknow agra express way

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे से आज इटावा के सैफई जाते समय सीएम अखिलेश उन्नाव, हरदोई व कन्नौज में कई जगह पर रुके। इस दौरान उनके बच्चे तथा मंत्री राजेन्द्र चौधरी भी उनके साथ हैं। सीएम ने काफी समय तक गाड़ी भी चलाई। lucknow agra express way

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चंद रोज पहले इस प्रोजेक्ट का रियल्टी चेक भी किया था। पहली बार इस एक्सप्रेस वे को आज के दिन सिर्फ मुख्यमंत्री के लिए खोला गया है।

सीएम का काफिला उन्नाव में काफी देर तक रुका। जहां पर उन्होंने ड्रीम प्रोजेक्ट का जायजा लिया। लोगों से प्रदेश के विकास कार्यों के बारे में लोगों से पूछा। सीएम ने ग्रामीणों को दीवाली की शुभकामनाएं दीं। उन्नाव के भगवानपुर में उन्होंने एक्सप्रेस वे पर एयरक्राफ्ट उतारने की पट्टी को भी परखा। उन्होंने इस दौरान कहा कि मै चाहता हूं कि एयरफोर्स उद्घाटन के वक्त एयरक्राफ्ट उतारे। एक्सप्रेसवे को एयरफोर्स चेक कर ले। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस वे गांवों की अर्थव्यवस्था भी बढ़ाने में मदद करेगा ।21 नवम्बर को शुरू होगा एक्सप्रेस वे। देश में उदाहरण बनेगा।

एक्सप्रेस वे रनवे स्ट्रिप है। इसके बाद सीएम का काफिला उन्नाव के सादिकपुर रुरी पहुंचा। सीएम ने ग्रामीणों से इस दौरान मुलाकात की। लोगों से विकास कार्यों के बारे में पूछा। इस दौरान उन्होंने भी एक्सप्रेस-वे पर गाड़ी चलाकर देखी। सीएम का काफिला 100-120 किमी की रफ्तार रफ्तार से चल रहा था। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लखनऊ से मोहान, कन्नौज व मैनपुरी होते हुए इस एक्सप्रेस-वे से इटावा के सैफई जा रहे हैं। उनके साथ बेटे अर्जुन तथा पुत्री भी हैं। सैफई में कल अखिलेश यादव परिवार के साथ दीवाली मनाएंगे। उनकी पत्नी डिंपल यादव के संसदीय क्षेत्र कन्नौज में काफिला का जोरदार स्वागत किया गया।

बिल्हौर बार्डर पर डीएम, एसएसपी पहुंचे। औरास में सई नदी पुल के पास मुख्यमंत्री का काफिला रुका । पुल के पास हरदोई, सीतापुर और उन्नाव को जोड़ने वाले मार्ग पर कट बनाने की मांग करने वाले ग्रामीणों ने रोका मुख्यमंत्री का काफिला। सीएम बोले मीडिया से कराओ मांग, आप लोग भी लिखकर भेजो। एक्सप्रेस वे पर कट बनाया जायेगा । इसी आश्वासन के बाद सीएम कन्नौज के लिए हो गए रवाना।

माना जा रहा है कि लखनऊ से आगरा तक के करीब 302 किलोमीटर के इस एक्सप्रेस-वे का दस अक्टूबर को ही सीएम अखिलेश यादव ने इस प्रोजेक्ट का रियलटी चेक किया था। उस समय गाड़ी के डैश बोर्ड पर पानी भरा गिलास रखकर गाड़ी को 120-130 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ाया गया था।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह के जन्मदिन 22 नवंबर से एक दिन पहले ही अपने इस बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट का उद्घाटन करने की घोषणा भी की थी।

# lucknow agra express way

www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *