महाराष्ट्र : पटाखा मार्केट में लगी आग, 200 दुकानें ख़ाक

औरंगाबाद। महाराष्ट्र के औरंगाबाद की पटाखा मार्केट में शनिवार को भीषण आग लग गई। लगभग 200 दुकानें आग की चपेट में आ गईं। आग बुझाने वाली 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। aurangabad fire

aurangabad fire

इस आग में पटाखे की क़रीब 200 दुकानें जलकर ख़ाक हो गई। इस दौरान करीब 40 वाहनों में भी आग लग गई आग से कोई हताहत नहीं हुआ, क्योंकि सभी दुकानदार और ग्राहक बाजार से सुरक्षित निकलने में सफल रहे।

हालांकि आसपास के क्षेत्र में खड़े किए गए एक दर्जन चार पहिया और दो दर्जन दुपहिया वाहन आग की चपेट में आ गए और नष्ट हो गए. आग पर काबू पाने में एक घंटा लगा. फिलहाल इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है।

# aurangabad fire

www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *