दिल्ली: दूरंतो एक्सप्रेस के AC कोच में यात्रियों से लूटपाट

दिल्ली (Delhi) के बादली में ट्रेन में लूटपाट का मामला सामने है। बताया जा रहा है लूटपाट की यह वारदात दूरंतो एक्सप्रेस (Duranto Express) के एसी कोच में हुई है। एएनआई के मुताबिक, कुछ हथियारबंद बदमाश ट्रेन के एसी कोच में घुसे और उन्होंने लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया।


बताया जा रहा है कि ट्रेन बादली में रुकी हुई थी और इसी दौरान ट्रेन में कुछ हथियारबंद बदमाश एसी कोच में घुस आए।

इसके बाद बदमाशों ने हथियारों के बल पर दूरंतो एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच में यात्रियों से नकदी और मोबाइल फोन छीनकर ले गए। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *