यूपी अवैध खनन: ईडी ने अखिलेश यादव पर किया मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज

उत्तर प्रदेश में अवैध खनन को लेकर समाजवादी पार्टी प्रमुख और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। पहले वरिष्ठ आईएएस ऑफिसर बी. चंद्रकला के लखनऊ स्थित आवास समेत 12 ठिकानों पर छापेमारी के बाद अखिलेश पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है। इसमें अखिलेश समेत कई आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है।

लखनऊ के ईडी यूनिट ने उत्तर प्रदेश अवैध खनन को लेकर मनी लांड्रिंग का केस दर्ज किया है। यह केस सीबीआई की एफआईआर पर आधारित है जिसमें राज्य के खनन मंत्रियों और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 2012-2016 के दौरान उनकी भूमिका पर जांच की मांग की गई है।

आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि 2012 से जून 2013 तक खनन विभाग का अतरिक्त प्रभार अखिलेश यादव के पास ही था। उनके मुताबिक, सीबीआई इस मामले में तत्कालीन खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति को भी नोटिस भेज सकती है।

 

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई समाजवादी पार्टी के शासन के दौरान बुंदेलखंड क्षेत्र में हुए खनन घोटाले के सिलसिले में की गई। सीबीआई टीम ने 2008 बैच की आईएएस अधिकारी चंद्रकला के साथ-साथ सपा के एमएलसी रमेश मिश्रा और हमीरपुर के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संजीव दीक्षित के आवासों पर भी छापा मारा। लखनऊ, नोएडा, हमीरपुर और कानपुर में कुल 12 ठिकानों पर छापामारी की गई। इस दौरान वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के आवास से कुछ अहम दस्तावेज जब्त किए गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *