19 अप्रैल से पहली जून तक होंगे लोकसभा चुनाव, नतीजे 4 जून को

लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखें सामने आ गई हैं। इस एलान के साथ आचार संहिता भी लागू हो गई है। लखनऊ , रायबरेली, अमेठी सहित उत्तर प्रदेश की 14 सीटों के लिए मतदान पांचवे चरण में 20 मई को होगा।

19 अप्रैल से पहली जून तक होंगे लोकसभा चुनाव, नतीजे 4 जून को

सात चरणों में 543 सीटों के लिए चुनाव होगा। पहले फेज की वोटिंग 19 अप्रैल को जबकि अंतिम फेज की वोटिंग पहली जून को होगी। चुनावों के परिणाम 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

चुनाव आयोग ने 4 राज्यों- आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के विधानसभा चुनाव की तारीखें भी जारी कर दी हैं। ओडिशा में मई की 13, 20, 25 और पहली जून को वोटिंग होगी। बाकी तीन राज्यों में चुनाव एक फेज में संपन्न होंगे। अरुणाचल प्रदेश तथा सिक्किम में 19 अप्रैल को मतदान होगा जबकि आंध्र प्रदेश में 13 मई को वोट डाले जाएंगे।

इस बार लोकसभा सीटों में एक सीट का इज़ाफ़ा हुआ है जिससे कुल संख्या 543 से बढ़कर 544 हो गई हैं। इसका कारण मणिपुर की आउटर मणिपुर लोकसभा सीट है। इस लोकसभा सीट में 28 विधानसभा सीटें है। जिनमे 15 विधानसभा सीटों में 19 अप्रैल को जबकि 13 विधानसभा सीटों में 26 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *