जीरो कोविड नीतिके तहत केवल 2 ओमिक्रॉन के मामले मिलने पर लॉकडाउन

बीजिंग: चीन ने कोरोना वायरस के ओमीक्रोन वेरिएंट के बढ़ते केस को देखते हुए दक्षिणी शहर बैस में लोगों को घर पर ही रहने का आदेश दिया है। साथ ही यहाँ पर परिवहन पर भी पाबन्दी लगा दी है। इस शहसर में कक्षाएं भी स्थगित करने के साथ गैर जरूरी कारोबार को बंद कर दिया गया है। यहाँ लोगों को बड़े पैमाने पर कोविड-19 जांच करने का आदेश दिया गया है।

जीरो कोविड नीतिके तहत केवल 2 ओमिक्रॉन के मामले मिलने पर लॉकडाउन

भोजन खरीदने वाले लोगों के लिए यहाँ रेस्तरां खोलने के आदेश हैं। परिवहन को स्थगित करने के साथ-साथ ट्रैफिक सिग्नल को स्थायी रूप से लाल कर दिया गया है। जिससे वाहन चालकों को पता रहे कि उन्हें घर पर ही रहना है।

स्वास्थ्य अधिकारियोंके मुताबिक़ मंगलवार को शहर में कोविड-19 के 135 मामले सामने आए, जिनमें दो मामले ओमीक्रोन वेरिएंट के हैं।

लॉकडाउन के अंतर्गत आने वाला बैस नवीनतम शहर है। चीन की नीति के तहत कम संख्या में भी मामले आने पर सख्त कदम उठाए जाते हैं।

चीन की चिंता बीजिंग में चल रहे शीतकालीन ओलंपिक खेल के दौरान महामारी को रोकने की है। हालांकि, मंगलवार को बीजिंग में कोविड का कोई मामला सामने नहीं आया।

ओलंपिक खेलों के आयोजकों ने मंगलवार को बताया कि 30 से अधिक खिलाड़ी संक्रमित पाए जाने के बाद पृथकवास केंद्रों में हैं। संक्रमित होने पर औसतन सात दिनों तक आइसोलेशन में रहना होता है। वियतनाम की सीमा के करीब आबाद बैस शहर की कुल आबादी करीब 14 लाख है जबकि आसपास के इलाकों में करीब अन्य 30 लाख आबादी निवास करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *