लोकल बॉय और कप्तान के शतक, भारत 3 विकेट से जीता

पुणे : इंग्लैंड ने पुणे में खेले गए पहले वनडे मैच में भारत के सामने जीत के लिए 351 रनों का लक्ष्य रखा है। भारत के कप्तान विराट कोहली ने मैच में टॉस जीतकर पहले इंग्लैंड को बल्लेबाजी का न्यौता दिया। local boy

local boy

इंग्लैंड ने ओपनर जेसन रॉय, जो रूट और बेन स्टोक्स की अर्धशतकीय पारियों के दम पर निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 350 रन बनाए। रॉय (73), जो रूट (78) और बेन स्टोक्स (62) ने अर्धशतक जमाए।

भारत की ओर से हार्दिक पांड्या और बुमराह ने दो-दो विकेट लिए तो जडेजा और उमेश यादव ने एक-एक विकेट झटके।

इंग्लैंड का पहला विकेट एलेक्स हेल्स के रूप में गिरा। हेल्स बुमराह की गेंद पर रन आउट हुए। उन्होंने 9 रन बनाए। खतरनाक होते जा रहे जेसन रॉय (73) जडेजा की गेंद पर गच्चा खा गए और पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बिना कोई चूक किए हुए उनकी गिल्लियां बिखेर दीं।

इंग्लिश कप्तान इयान मोर्गन (28) रन बनाकर हार्दिक पांड्या की गेंद पर विकेट के पीछे धोनी को कैच दे बैठे। 31 रन पर खेल रहे जोस बटलर ने हार्दिक पांड्या की गेंद पर धवन को कैच थमा दिया और इंग्लैंड को चौथा झटका लगा। जो रूट (78) तेज़ी से रन बटोरने की कोशिश में बुमराह की गेंद पर पांड्या को कैच दे गए।

धुआंधार पारी खेल रहे बेन स्टोक्स (62) बुमराह की गेंद पर उमेश यादव को कैच आउट हुए। इसके बाद मोइन अली (28) को उमेश यादव ने बोल्ड कर भारत को सातवीं सफलता दिला दी।

www.naqeebnews.com

# local boy

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *