एनआईआरएफ रैंकिंग में टॉप यूनिवर्सिटीज की लिस्ट हुई जारी, आईआईटी मद्रास टॉप पर

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मोस्ट अवेटेड राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क रैंकिंग (NIRF Rankings 2024) के 9वें संस्करण की घोषणा की।एनआईआरएफ रैंकिंग में टॉप यूनिवर्सिटीज की लिस्ट हुई जारी, आईआईटी मद्रास टॉप परनई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में 13 श्रेणियों की रैंकिंग जारी की गई। सोमवार को जारी इस सूची में देश के इस वर्ष के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थान का ख़िताब आईआईटी मद्रास को मिला है। इस रैंकिंग के तहत भारत के शिक्षण संस्थानों का मूल्यांकन करते हुए उनकी क्रमवार रैंकिंग की जाती है।


एनआईआरएफ रैंकिंग प्रत्येक वर्ष जारी वह सूची है जो शैक्षणिक संस्थानों की रैंकिग विभिन्न मानदंडों के आधार पर करती है।


  • आईआईटी मद्रास को सर्वश्रेष्ठ इंजीनियरिंग संस्थान चुना गया।
  • मैनेजमेंट कैटेगरी में आईआईएम अहमदाबाद शीर्ष पर रहा।
  • आईआईएससी बेंगलुरु को सर्वश्रेष्ठ भारतीय विश्वविद्यालय का सम्मान मिला।

एनआईआरएफ रैंकिंग में इस वर्ष आईआईटी मद्रास ने टॉप पोजीशन ली है जबकि दूसरे स्थान पर भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) बेंगलुरु ने अपना स्थान बनाया है। इसे शोध श्रेणी में दूसरा स्थान मिला है।

इस साल मेडिकल कैटेगरी में एम्स दिल्ली दूसरे स्थान पर रहा जबकि हिंदू कॉलेज ने इस साल कॉलेज श्रेणी में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।

एनआईआरएफ रैंकिंग 2024 में हमेशा की तरह इस वर्ष भी आईआईटी ने इंजीनियरिंग फील्ड में अपना सिक्का जमाते हुए शीर्ष दस से ज़्यादा स्थानों पर अपना कब्जा हासिल करने में सफलता पाई है।

इंजीनियरिंग श्रेणी के तहत शीर्ष संस्थान
आईआईटी मद्रास
आईआईटी दिल्ली
आईआईटी बॉम्बे
आईआईटी कानपुर
आईआईटी खड़गपुर
आईआईटी रुड़की
आईआईटी गुवाहाटी
आईआईटी हैदराबाद
एनआईटी तिरुचिरापल्ली
आईआईटी-बीएचयू वाराणसी

शीर्ष प्रबंधन संस्थान
भारतीय प्रबंधन संस्थान अहमदाबाद
भारतीय प्रबंधन संस्थान बैंगलोर
भारतीय प्रबंधन संस्थान कोझिकोड
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली
भारतीय प्रबंधन संस्थान कलकत्ता
भारतीय प्रबंधन संस्थान मुंबई
भारतीय प्रबंधन संस्थान लखनऊ
भारतीय प्रबंधन संस्थान इंदौर
एक्सएलआरआई – जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे

विश्वविद्यालय श्रेणी में शीर्ष संस्थान
आईआईएससी, बेंगलुरु
जेएनयू, नई दिल्ली
जेएमआई, नई दिल्ली
मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन, मणिपाल
बीएचयू, वाराणसी
दिल्ली विश्वविद्यालय
अमृता विश्व विद्यापीठम, कोयंबटूर
एएमयू, अलीगढ़
जादवपुर विश्वविद्यालय, कोलकाता
वीआईटी, वेल्लोर

समग्र श्रेणी में शीर्ष दस संस्थान
आईआईटी मद्रास
आईआईएससी बेंगलुरु
आईआईटी बॉम्बे
आईआईटी दिल्ली
आईआईटी कानपुर
आईआईटी खड़गपुर
एम्स, नई दिल्ली
आईआईटी रुड़की
आईआईटी गुवाहाटी
जेएनयू, नई दिल्ली
भारत के शीर्ष कॉलेज
हिंदू कॉलेज, दिल्ली
मिरांडा हाउस, दिल्ली
सेंट स्टीफंस कॉलेज, दिल्ली
राम कृष्ण मिशन विवेकानंद शताब्दी कॉलेज, कोलकाता
आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज, दिल्ली
सेंट जेवियर्स कॉलेज, कोलकाता
पीएसजीआर कृष्णम्मल महिला कॉलेज, कोयंबटूर
लोयोला कॉलेज, चेन्नई
किरोड़ीमल कॉलेज, दिल्ली
लेडी श्री राम कॉलेज फॉर विमेन, दिल्ली
इस साल के शीर्ष लॉ संस्थान
नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु
राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, दिल्ली
नालसार यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ, हैदराबाद
पश्चिम बंगाल राष्ट्रीय विधि विज्ञान विश्वविद्यालय, कोलकाता
सिम्बायोसिस लॉ स्कूल, पुणे
आर्किटेक्चर और प्लानिंग श्रेणी के तहत शीर्ष संस्थान
आईआईटी रुड़की
आईआईटी खड़गपुर
एनआईटी कालीकट
आईआईईएसटी, शिबपुर
स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर, नई दिल्ली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *