उत्तर प्रदेश में स्कूल, हाइवे और धर्मस्थल के पास चल रही शराब की दुकाने होंगी बंद

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश से यहाँ स्कूल, हाइवे और धर्मस्थलों के पास चल रही शराब की दुकानों को बंद किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश में स्कूल, हाइवे और धर्मस्थल के पास चल रही शराब की दुकाने होंगी बंद

अपने निर्देश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि अवैध शराब बनाने व बेचने पर सख्त से सख्त कार्यवाही व सघन निगरानी सुनिश्चित की जाए। आदेश के मुताबिक़ यह सुनिश्चित किये जाने की बात कही गई है कि इन जगहों पर शराब बेचने की कोई भी दुकान ना हो।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को चालू वित्तीय वर्ष में राजस्व प्राप्तियों की समीक्षा की। प्रदेश में अपार संभावनाओं का ज़िक्र करते हुए उन्होंने राजस्व संग्रह बढ़ाने के लिए नए स्रोत तलाशने की बात कही। उन्होंने चालू वित्तीय वर्ष के लिए 1.50 लाख करोड़ के जीएसटी और वैट संग्रह का लक्ष्य देते हुए राजस्व चोरी को राष्ट्रीय क्षति बताया और कहा कि जीएसटी चोरी रोकने के लिए निगरानी बढ़ाई जाए।

वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में 46 हजार करोड़ से अधिक राजस्व प्राप्त हुआ। इसमें जीएसटी व वैट से 26 हजार करोड़, एक्साइज में 10 हजार करोड़, स्टाम्प एवं पंजीयन से 6 हजार करोड़ तथा परिवहन से 2400 करोड़ से अधिक की प्राप्ति शामिल है।

मुख्यमंत्री योगी पहले ही यह निर्देश दे चुके हैं कि कांवड़ यात्रा के मार्ग में ना तो कोई शराब की दुकान हो और ना ही मांस की।

इस वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में अब तक 46 हजार करोड़ से अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है। इसमें जीएसटी व वैट से 26 हजार करोड़, एक्साइज में 10 हजार करोड़, स्टाम्प एवं पंजीयन से 6 हजार करोड़ तथा परिवहन से 2400 करोड़ से अधिक की प्राप्ति शामिल है।

प्राप्त राजस्व पर संतुष्टि जताते हुए उन्होंने कहा कि यह जनता से मिला धन है, जो प्रदेश के विकास और जन कल्याण पर खर्च किया जाएगा।

टैक्स चोरी पर लगाई गई रोक की सफलता पर संतोष जताते हुए मुख्यमंत्री ने इस क्षेत्र में व्यापक सुधार की बात कही इसके लिए उन्होंने योग्य, कुशल और दक्ष अधिकारियों को तैनाती के निर्देश दिए। इंटेलिजेंस को और बेहतर बनाए जाने की बात कही और विशेष अनुशासनिक इकाइयों और सचल दल इकाइयों की सक्रियता में वृद्धि की बात कही।

राजस्व संग्रह में वृद्धि के लिए मुख्यमंत्री ने शासन स्तर से फील्ड अधिकारियों को स्पष्ट टारगेट देने तथा इसकी साप्ताहिक और मासिक समीक्षा किये जाने की बात कही। साथ ही उन्होंने इसकी हर तीन महीने पर खुद समीक्षा करने की बात कही।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने खनन में लगे वाहनों में हर हाल में ओवरलोडिंग रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ये हादसों का बड़ा कारण हैं। इस दिशा में सख्त कार्यवाही होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *