दिल्ली-NCR में भूकंप के हल्के झटके

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में सोमवार दोपहर को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। खबर के अनुसार, सोमवार दोपहर 2 बजकर 50 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इन झटकों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 बताई गई है।
delhi
भूकंप का केंद्र हरियाणा का महेंद्रगढ़ था। झटके दिल्ली सहित राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) और आसपास के इलाकों में महसूस किए गए। भूकंप के झटकों से लोग डर से घरों से बाहर निकल आए।

अधिकारियों ने कहा कि भूकंप का केंद्र हरियाणा के महेंद्रगढ़ में पृथ्वी के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। भूकंप से किसी भी तरह की जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। सोमवार सुबह 10:58 बजे नागालैंड की राजधानी कोहिमा में भी 3.5 तीव्रता का भूकंप आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *