एक महीने बाद भी जारी है लापता विमान की तलाश

नई दिल्ली। एक महीने पहले लापता हुए वायु सेना के एएन-32 विमान की तलाश जारी है लेकिन अब तक इसके बारे में कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। यह विमान गत 22 जुलाई को चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर जाते समय लापता हो गया था और उसी दिन से इसका पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है। विमान में चालक दल के सदस्यों को मिलाकर कुल 29 लोग सवार थे।

aircraft

इस बीच समुद्र रत्नाकर पोत को समुद्र की गहराई में तीन हजार मीटर नीचे कुछ संकेत मिले हैं, जिनका विश्लेषण करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। नौसेना के प्रवक्ता डी.के. शर्मा ने कहा है कि विमान की खोज निरंतर जारी है। इस अभियान में राष्ट्रीय महासागर प्रौद्योगिकी संस्थान का पोत सागर निधि तथा एक अन्य पोत समुद्र रत्नाकर लगे हुए हैं। इसके अलावा टोही विमान पी 8 आई और परिवहन विमान सी 130 जे सुपर हरक्युलिस तथा तटरक्षक बल का डोर्नियर विमान भी तलाशी में जुटे हैं।

तलाशी अभियान में कुछ अन्य देशों से भी मदद ली जा रही है। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने भी कहा है कि जो संकेत मिले हैं वे संभवत कुछ प्रतिबिंब हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *