48 के लियोनार्डो और 23 की विक्टोरिया के हैं चर्चे

फिल्म ‘टाइटैनिक’ के अभिनेता लियोनार्डो डिकैप्रियो इस समय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। लियोनार्डो अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस समय वह एक यंग मॉडल के साथ डिनर डेट पर मिले, जिसके बाद से ही उनकी डेटिंग की खबरें आने लगी हैं।

48 के लियोनार्डो और 23 की विक्टोरिया के हैं चर्चे

48 वर्षीय अभिनेता 23 साल की मॉडल के साथ एक रेस्टोरेंट में देखे गए थे। लियोनार्डो डिकैप्रियो और मॉडल विक्टोरिया लमास को कुछ दिनों पहले ही डिनर पर देखा गया था। तब से दोनों की डेटिंग की बातें चर्चा में हैं। खबर है कि लियोनार्डो और विक्टोरिया में 25 साल का अंतर है। दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है, जिसको लेकर यूजर्स का कहना है कि वे एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

रेस्टोरेंट में दोनों पहले से अलग-अलग आए लेकिन बाद में एक ही कार में रवाना हुए। विक्टोरिया लमास एक अभिनेत्री हैं, जो फैल्कन क्रेस्ट के अभिनेता लोरेंजो लमास की बेटी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ विक्टोरिया लमास और लियोनार्डो डिकैप्रियो के बीच कुछ नहीं चल रहा है जबकि सोशल मीडिया यूजर इस सम्बन्ध में कुछ और ही राय रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *