बंगाल विस चुनाव में कांग्रेस के साथ आया वाम दल

नयी दिल्ली 28 जनवरी : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में वाम दल और कांग्रेस ने 294 सीटों में से 193 सीटों की साझेदारी को आज अंतिम रूप दिया।

कोलकाता में वामदलों के साथ बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने ने कहा कि साझेदारी के तहत कांग्रेस 101 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि वाम दल 92 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। उन्होंने कहा कि शेष 92 सीटों पर बाद में निर्णय लिया जायेगा।

श्री चौधरी ने कहा कि उनकी पार्टी ने प्रदेश में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ मजबूत लड़ाई के लिए वामदलों के साथ गठबंधन किया है। मौजूदा राज्य विधानसभा में कांग्रेस के 44 और वामदलों के 33 सदस्य हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *