लखनऊ डेवलपमेंट अथॉरिटी की आईटी सिटी योजना 20 फरवरी तक लांच हो जाएगी। सुल्तानपुर रोड पर विकसित की जा रही इस योजना में करीब 10 हजार भूखंड विकसित किए जा रहे हैं। भूखंड सबसे पहले उन लोगों को आवंटित किए जाएंगे जिन्होंने योजना के लिए नि:शुल्क जमीन दी है। इसके बाद आम लोगों के लिए पंजीकरण खोला जाएगा।

एलडीए की इस योजना के आने से करीब एक लाख लोगों को आवासीय सुविधा मिलेगी। एलडीए की आईटी सिटी योजना 20 फरवरी को लॉन्च होगी। बीस फरवरी को योजना लांचिंग के मौके पर उन किसानों को शामिल किया जाएगा जिनकी लैंडपूलिंग 26 जनवरी तक हो जाएगी। इसके बाद जो लैंडपूलिंग होगी उनको दूसरे फेज में लाॅटरी डालकर प्लाट आवंटित किए जाएंगे।
सुल्तानपुर रोड व किसान पथ से सीधे जुड़ने वाली आईटी सिटी योजना करीब 2660 एकड़ में विकसित की जा रही है। यहां पर 35 वर्ग मीटर,72 वर्ग मीटर 112 वर्ग मीटर से लेकर 200 वर्ग मीटर तक के भूखंड बनाए जा रहे हैं। योजना में जमीन लैंड पूलिंग के जरिए जुटाई जा रही है।
योजना के नियम के अनुसार, जमीन देने वाले को एलडीए 25 प्रतिशत विकसित जमीन देगा। जिससे में जमीन देने वाला का कई गुना फायदा अधिग्रहण के एवज में मिलने वाले मुआवजे की तुलना में है।
योजना में शामिल गांव
जिन गांवों की जमीन इस योजना में शामिल है उनमें बक्कास, सोनई कंजेहरा, सिकंदरपुर अमोलिया, सिद्धपुरा, परेहटा, पहाड़ नगर टिकरिया, रकीबाबाद, मोहारी खुर्द, मोहारी कला, खुजौली और भटवारा के नाम आते हैं।
योजना में विशेष होगा
200 एकड़ ग्रीन बेल्ट के बड़े भू-भाग में गोल्फ सिटी बनाई जाएगी
15 एकड़ क्षेत्रफल में फैली वाटर बॉडी योजना को पर्यावरण के अनुकूल बनाया जाएगा।
योजना को किसान पथ से लिंक करने के लिए दो किमी लंबी कनेक्टिंग रोड बनाई जाएगी
