बीते सप्ताह सोना लुढ़का, चांदी की चमक हुई तेज

मुंबई : बीते सप्ताह घरेलू स्तर सोने में हल्की गिरावट रही जबकि चांदी की चमक बढ़ गई।


गत सप्ताह एसीएक्स वायदा बाजार में सोना तीन रुपये की मामूली गिरावट के साथ 50,225 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ। सोना मिनी हालांकि 38 रुपये की साप्ताहिक मजबूती के साथ 50,282 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया।

घरेलू स्तर पर एमसीएक्स में चांदी 460 रुपये की साप्ताहिक बढ़त के साथ 68,665 रुपये प्रति किलोग्राम पर और चांदी मिनी 462 रुपये उछलकर 68,609 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *