दुबई में अपशिष्ट-से-ऊर्जा बनाने वाले सबसे बड़े प्लांट का उद्घाटन किया गया

दुबई में दुनिया के सबसे बड़े अपशिष्ट-से-ऊर्जा संयंत्र का उद्घाटन किया गया है। इस प्लांट का उद्घाटन दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद ने किया।

दुबई में अपशिष्ट-से-ऊर्जा बनाने वाले सबसे बड़े प्लांट का उद्घाटन किया गया

शेख हमदान ने वारसन में दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे कुशल अपशिष्ट-से-ऊर्जा सुविधा का उद्घाटन करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।

इस उद्घाटन के दौरान दुबई शेख ने संयंत्र की विशेषताओं के बारे में बताया। शेख हमदान ने कहा कि परियोजना में प्रति घंटे 220 मेगावाट नवीकरणीय ऊर्जा उत्पन्न करने की क्षमता है, जो 135,000 आवासीय इकाइयों को बिजली प्रदान कर सकती है।

मीडिया रिपोर्ट्स से मिलु जानकारी के अनुसार यह संयंत्र बिना किसी नकारात्मक पर्यावरणीय प्रभाव के काम करता है। अपनी क्षमता के आधार पर इस संयंत्र की मदद से सालाना दो मिलियन टन कचरे को संसाधित किया जा सकता है।

इस संयंत्र के निर्माता दुबई नगर पालिका है। जानकारी के मुताबिक़ दुबई नगर पालिका ने ने इस परियोजना में 4 बिलियन एईडी यानी दुबई दरहम का निवेश किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *