घर पर बनायें स्वादिष्ट लच्छा पराठा

लच्छा पराठा बनाने की विधि :

lachcha paratha

– आटा, मैदा, नमक, चीनी और घी मिलाएं। उसमें आवश्यकतानुसार पानी डालकर उसका मध्यम कड़ा आटा गूंध कर, उसे 10-15 मिनट ढककर रखें ।

– परत के लिए घी में चावल का आटा या कॉर्न फ्लोअर मिलाकर उसे अच्छी तरह फेंट लें ।

– आटे की 6 लोइयां बनाएं। 1 लोई लेकर उसे थोड़ा मोटा बेल लें । फिर उस पर घी और चावल के आटे के मिश्रण की पतली परत लगाएं ।

-रोटी के सेंटर से किनारे तक चाकू से एक कट लगाएं। कटी किनार को रोल करते हुए दूसरी कटी किनार तक ले जाएं तो उससे रोटी का कोन बनेगा ।कोन को खड़ा पकड़कर नीचे दबाएं ताकि उसकी लोई बन जाएं।

-उस लोई को सूखे आटे की सहायता से बेलकर उसका थोड़ा मोटा परांठा बेलें ।

– गरम तवे पर परांठा रखें। उसे दोनों तरफ से थोड़ा सेंकें। फिर उस पर घी लगाकर थोड़ा लाल और क्रिस्पी होने तक दोनों तरफ से सेंकें ।

– परांठे को हाथ से हल्के-से चूरकर उसके लेयर खोलें। ऊपर से थोड़ा बटर रखकर गरम सर्व करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *