कोलकाता के शेक्सपियर सारणी में एलअाइसी बिल्डिंग में भीषण अाग

कोलकाता। कोलकाता के शेक्सपियर सारणी में एलअाइसी बिल्डिंग में भीषण अाग. पश्चिम बंगाल के कोलकाता में शेक्सपियर सारणी में एलअाइसी बिल्डिंग में भीषण अाग लग गई है। आग को बुझाने के लिए दमकल विभाग की दस गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं।
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह दीपावली के दिन महानगर के शेक्सपियर सारणी थाना अंतर्गत 42 जवाहरलाल नेहरू रोड में स्थित एलआइसी बिल्डिंग में भयानक आग लग गई। घटना की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सुबह 10:30 बजे के करीब लगी आग को बुझाने के लिए आधे घंटे के अंदर ही अग्निशमन की करीब 10 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।
इस बिल्डिंग को जीवन दीप बिल्डिंग के नाम से जाना जाता है। दमकल सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि आग की सूचना मिलने के बाद पहले दमकल की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंची थी लेकिन धीरे धीरे अंदर की आग पूरी बिल्डिंग में फैल गई। इसे देखते हुए 6 और गाड़ियां मौके पर पहुंची। कई मंजिलों होने की वजह से लेडर के जरिए आग को बुझाने की कोशिश की जा रही हैं। दीपावली की छुट्टी के कारण इमारत में बहुत अधिक लोग नहीं थे। जो भी बचे खुचे लोग थे, उन्हें पुलिस व आपदा प्रबंधन की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।
बताया गया है कि दफ्तर के कई जरूरी कागजात जलकर खाक हो गए हैं अभी तक आग नहीं बुझी है। दमकल विभाग का कहना है कि और गाड़ियों को बुलाना पड़ सकता है। इस आग की वजह से मैदान से एक्साइड की ओर जाने वाली गाड़ियों का रूट बिड़ला तारामंडल से मोड़ कर विक्टोरिया की ओर से करना पड़ा है।

 

 

http://www.naqeebnews.com

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *