‘टॉक्सिक’ फिल्म से कियारा आडवाणी का फर्स्ट लुक उनके किरदार की कहानी कह रहा है

फिल्म ‘टॉक्सिक’ से कियारा आडवाणी फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आ गया है कियारा का यह पोस्टर उनके किरदार का खुलासा भी कर रहा है। यश की यह बहुप्रतीक्षित फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।पोस्टर की झलक से पता चलता है कि वह फिल्म में किस तरह का किरदार निभाने वाली हैं।

'टॉक्सिक' फिल्म से कियारा आडवाणी का फर्स्ट लुक उनके किरदार की कहानी कह रहा है

रविवार को कियारा की आने वाली फिल्म ‘टॉक्सिक’ में उनके किरदार का फर्स्ट लुक दर्शकों को हैरान करने के साथ क्रेज़ी भी बना रहा है। इसे फिल्म के लीड एक्टर यश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है और उनके किरदार का परिचय देते हुए कैप्शन में लिखा है, कियारा आडवाणी को नादिया के रूप में पेश करते हुए। ए ‘टॉक्सिक’ फेयरीटेल फॉर ग्रोनअप्स।

मेकर्स ने 21 दिसंबर को फिल्म के किरदारों से पर्दा हटाना शुरू कर दिया है। कियारा आडवाणी के फर्स्ट लुक में वह एक ब्लैक, ऑफ-शोल्डर गाउन में नजर आ रही हैं। वह डांस फ्लोर पर स्पॉटलाइट में खड़ी हैं, और कैमरे से दूर गहरी सोच में डूबी हुई नजर आ रही हैं। कियारा की आंखों से आंसू बहते हुए दिख रहे हैं।

फैंस इस पोस्टर में कियारा का लुक देखकर उनकी तुलना टिम बर्टन की फिल्मों के किरदारों और यहां तक ​​कि डीसी कैरेक्टर हार्ले क्विन से भी कर रहे हैं। ज़्यादातर फैंस नादिया के रूप में कियारा को पावरफुल भी बता रहे हैं।

कियारा का फर्स्ट लुक देख उनके पति सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्टर साझा करते हुए लिखा है, ‘मुझे पता है कि इसके पीछे कितनी मेहनत लगी है। इसके लिए बहुत एक्साइटेड हूं कियारा। लव यू कियारा।’

‘टॉक्सिक’ फिल्म में यश और कियारा अहम भूमिका में नजर आएंगे। इसे गीथू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है। मां बनने के बाद कियारा की यह पहली फिल्म है। फिल्म में तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत, अक्षय ओबेरॉय और सुदेव नायर जैसे कलाकार भी हैं।

यह फिल्म एक साथ कन्नड़ और इंग्लिश दोनों भाषाओं में शूट की गई है और 19 मार्च, 2026 को उगादी के मौके पर छह भाषाओं में रिलीज होने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *