EVM से वोटिंग होने से लोकतंत्र खतरे में, बैलेट पेपर्स से हो चुनाव: अखिलेश यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर कहा कि उपचुनाव में मतदान के दौरान कई शिकायतें मिली. इसमें ईवीएम और वीवीपीएटी मशीनों को लेकर शिकायत थी. इसके चलते कई लोग मतदान नहीं कर पाए और उन्‍हें परेशानी उठानी पड़ी. कई जगह मशीनें खराब है और मशीनें काम नहीं कर रही इससे जो संदेह हो रहा है.

मैंने शुरू से कहा है कि मशीनों पर भरोसा नहीं है और आम लोगों का भी मशीनों से भरोसा टूटा है. मैं समझता हूं कि ईवीएम से मतदान होना लोकतंत्र को खतरा है.

 

अखिलेश यादव ने कहा कि भविष्‍य में जो चुनाव हो वह बैलेट पेपर्स से होने चाहिए. बैलेट पेपर से चुनाव होने से लोगों का भरोसा बढ़ेंगे. जहां शिकायतें आई हैं वहां हमें दोबारा वोट डालने का मौका मिलने जा रहा है. उन्‍होंने कहा कि गरीब और किसानों ने बीजेपी का नकार दिया है. बीजेपी ने कोई भी वादा पूरा नहीं किया है और कर्ज माफी ने किसानों का नाराज किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *