अमिताभ बच्चन का जादू छोटे परदे पर बरकरार कौन बनेगा करोड़पति बना TRP में नंबर 2

मुंबई। अमिताभ बच्चन का जादू छोटे परदे पर अब भी बरकरार है और इसका सबूत ताज़ा टीवी रेटिंग से मिल गया है। कौन बनेगा करोड़पति ने दूसरे हफ़्ते में टॉप 10 में दूसरे पायदान पर कब्जा जमा लिया है। वीक 35 ( 26 अगस्त से एक सितंबर ) के टीवी रेटिंग्स जारी कर दिए गए हैं। पहले नंबर पर सितारों के स्टंट का शो ‘ खतरों के खिलाडी’ है, जिसे रोहित शेट्टी होस्ट करते हैं। लेकिन सबसे बड़ा सरप्राइज़ मिला है दूसरे नंबर पर जहां अमिताभ बच्चन ने कब्ज़ा जमा लिया है। कौन बनेगा करोड़पति के नवे सीज़न ने छोटे परदे के बड़े शोज़ को पीछे छोड़ते हुए 2.8 टीआरपी रेटिंग के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। टीआरपी चार्ट में ये केबीसी 9 की सीधी एंट्री है। बच्चन ने इस बार बच्चों को हराया है। अब तक दूसरे स्थान पर रहे सारेगामापा लिटिल चैंप्स की जगह केबीसी ने ली है।
बच्चों की सिंगिंग टैलेंट को दिखाने वाला ये शो अब छठे नंबर पर है। तीसरा स्थान अभि-प्रज्ञा की मोहब्बत के नाम। शब्बीर अहलूवालिया और सृति झा स्टारर सीरियल कुमकुम भाग्य अपने ट्विस्ट एन्ड टर्न के कारण ऊपर की तरफ जगह बनाने में कामयाब रहा है।
चौथे स्थान पर तारक मेहता का उल्टा चश्मा का है , जिसने ये साबित किया है कि इस सीरियल और किरदारों की लोकप्रियता में अभी तक कोई कमी नहीं आई है। पिछले हफ़्ते से एक पायदान की नुकसान के साथ ‘महाकाली -अंत ही आरंभ है ‘ अब पांचवे नंबर पर है। बुरी तरह गिर कर छठे स्थान पर पहुंचे सारेगामापा लिटिल चैम्प्स के ठीक बाद कुंडली भाग्य है। कुमकुम भाग्य का ये स्पिन ऑफ़ शुरुआती दिनों में पहले पांच में हुआ करता था। पिछले हफ़्ते ये आठवें स्थान पर था और इस बार एक पायदान की तरक्की की है। आठवें नंबर पर अदला-बदली हुई है। एक पायदान गिर कर विवियन दसेना और रुबीना दिलाइक स्टारर शक्ति- अस्तित्व के एहसास की आठवें स्थान पर आ गया है।

 

 

http://www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *