बिहार में पत्रकार को मारी गई गोली, जेडीयू विधायक के करीबी के बेटे पर आरोप

नई दिल्ली: बिहार के अरवल जिले के बाशी इलाके में हिंदी समाचार पत्र से जुड़े पत्रकार को गोली मार दी गई है. पीड़़ित का नाम पंकज मिश्रा है जो कि समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा के लिए काम करते हैं. यह घटना उस समय हुई है जब वह अपने गांव जा रहे थे. पुलिस ने दोनों हमलावरों की पहचान कर ली है. इनके नाम अंबिका महतो और कुंदन बताया जा रहा है इसमें से कुंदन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का दावा है कि घटना के पीछे लूटपाट भी एक वजह हो सकती है.
मिली जानकारी के मुताबिक पंकज मिश्रा स्थानीय कांग्रेस नेता भी हैं. गुरुवार को वह बैंक से एक लाख रुपए निकालने के बाद वह अपने गांव बंसी लौट रहे थे. रास्ते में उनके ही गांव के दो युवकों अंबिका और कुंदन ने उनकी गाड़ी रुकवा ली और पैसे, लैपटॉप छीनने लगे. विरोध करने पर पंकज की पीठ में गोली मार दी. पंकज ने इन दोनों का पीछा भी किया लेकिन जख्मी होने की वजह से थोड़ी दूर पर जाकर गिर पड़े. थोड़ी दूर पर कुछ स्थानीय निवासियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया जिससे दोनों अपराधी भाग खड़े हुए. रास्ते से गुजर रहे मनोज कुमार नामक युवक ने पंकज को सोनभद्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद सदर अस्पताल रेफर किया गया इसके बाद उन्हें पटना मेडिकल भेज दिया. बताया जाता है कि दोनों हमलावर पीड़ित पंकज के ही गांव बंशी के रहने वाले हैं और रिश्ते में चचेरे भाई हैं. कुंदन स्थानीय विधायक सत्यदेव कुशवाहा का पीए का बेटा भी है. कुंदन कुछ दिन पहलेे ही लूट के मामले में जमानत पर रिहा हुआ है.
वहीं जब पीड़ित पंकज मिश्रा का कहना है कि कुर्था विधानसभा सीट से जेडीयू विधायक सत्यदेव के काफी करीबी हैं. उनका आरोप है कि वह कुंदन के खिलाफ अखबार में कई रिपोर्ट दे चुके हैं जिसकी वजह से उनको निशाना बनाया गया है. यह लूट का मामला नहीं है.

 

 

http://www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *