कैटरीना और विक्की राजस्थान के सिक्स सेंस फोर्ट में करेंगे शादी

जयपुर, 13 नवंबर : आखिरकार कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को शादी का शुभ महूर्त मिल ही गया। शादी का जश्न 7-12 दिसंबर तक चलेगा और शादी के लिए होटल में बुकिंग हो चुकी है। राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के सिक्स सेंस फोर्ट होटल में दोनों शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं।हालांकि अभी इसकी औपचारिक घोषणा होनी बाकी है।

कैटरीना और विक्की राजस्थान के सिक्स सेंस फोर्ट में करेंगे शादी

कई इवेंट कंपनियां मिलकर वीआईपी वेडिंग के आयोजन के लिए काम करेंगी। अलग-अलग आयोजनों के लिए अलग-अलग कंपनियों को काम पर रखा जा रहा है। इन इवेंट कंपनियों ने अपना काम जोर शोर से शुरु भी कर दिया है। वहीं कैटरीना और विक्की कौशल की टीम भी शादी की तैयारियों में जुट गई है।

होटल प्रबंधन से मिली जानकारी के मुताबिक टीम ने शादी से जुड़े सभी इंतजामों पर नजर बनाए रखी है। टीम ने बरात आने से लेकर मेहंदी, हल्दी तक के डेकोर के इंतजाम देखे है। हालांकि अभी शादी के कार्यक्रमों की घोषणा नहीं की गई है मगर स्थिति का जायजा लेने के लिए 10 सदस्यीय टीम सिक्स सेंस बड़वारा किला पहुंची थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *