न्यूयॉर्क: अमेरिकी एक्ट्रेस केट विंसलेट ने पानी में 7 मिनट 15 सेकेंड तक सांस रोककर टॉम क्रूज का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

हाल ही में एक इंटरव्यू में हॉलीवुड एक्ट्रेस ने कहा कि ‘अवतार 2’ की शूटिंग के लिए ट्रेनिंग सेशन के दौरान उन्होंने 7 मिनट 15 सेकेंड तक पानी में सांस रोक कर रखी।
https://twitter.com/avatarsequelsbr/status/1601555867370868737
एक्ट्रेस के मुताबिक इसके लिए उन्होंने 3 हफ्ते की ट्रेनिंग ली, जिसमें उन्होंने सीखा कि शरीर में ऑक्सीजन को कैसे बनाए रखा जाता है। केट विस्लेट जल्द ही ‘अवतार 2’ में जेम्स कैमरून के साथ नजर आएंगी।
बताते चलें कि केट विंसलेट से पहले टॉम क्रूज़ ने मिशन इम्पॉसिबल के एक दृश्य में 6 मिनट के लिए समुद्र के नीचे अपनी सांस रोक रखी थी।
