कार्तिक आर्यन ने लाखों का ऑफर ठुकराकर पान मसाला का प्रमोशन करने से किया इंकार

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने खुलासा किया है कि उन्होंने पान मसाला ब्रांडों के विज्ञापन करने से इनकार कर दिया है, हालाँकि उन्हें इसके लिए भारी रकम की पेशकश की गई थी।

कार्तिक आर्यन ने लाखों का ऑफर ठुकराकर पान मसाला का प्रमोशन करने से किया इंकार

इंडस्ट्री में जहां शाहरुख खान, अजय देवगन और ऋतिक रोशन जैसे कई सितारे इन उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए आलोचना का सामना कर रहे हैं, वहीँ कार्तिक आर्यन का निर्णय उन्हें बाक़ियों से अलग बनाता है।

हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्टर ने कहा, ”मुझे पान मसाला के विज्ञापनों के ऑफर मिले थे, लेकिन मैंने साफ मना कर दिया। उन्होंने बहुत कुछ ऑफर किया, लेकिन मैंने ऐसा करने के बारे में कभी नहीं सोचा।”

कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 के ज़रिये एक बार फिर दर्शकों की अदालत में हैं। इस फिल्म के पिछले दोनों पार्ट सुपरहिट रहे हैं। भूल भुलैया-2 में कार्तिक आर्यन ने एंट्री ली थी और फिल्म हिट रही थी। अब देखना होगा कि लोगों के दिलों में जगह बना पाने में ये फिल्म कितनी सफल होती है।

गौरतलब है कि 2022 में अक्षय कुमार ने एक तंबाकू ब्रांड का विज्ञापन करने के लिए जनता से माफी भी मांगी थी और ऐलान किया था कि वह इससे कमाए गए पैसों को चैरिटी में दान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *