यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में शामिल हुआ कर्नाटक का होयसल मंदिर

यूनेस्को की विरासत सूची में अब कर्नाटक के होयसल मंदिरों के पवित्र समूह को शामिल कर लिया गया है। इससे पहले पिछले रविवार को पश्चिम बंगाल का शांति निकेतन यूनेस्को की विरासत सूची में शामिल किया जा चुका है। वर्तमान में विश्व में 42 वर्ल्ड हेरिटेज के साथ इस सूची में भारत का छठा स्थान है।

यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में शामिल हुआ कर्नाटक का होयसल मंदिर

यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में पिछले साल जनवरी में पवित्र भारतीय होयसल मंदिरों के समूहों को नामित किया गया था। इसके साथ वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में भारत की विरासतों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है।

यह जगह होयसल कला एवं साहित्य के संरक्षक माने जाने वाले होयसल राजवंश की राजधानी थी। होयसल मंदिर समूह में बेलूर, हैलेबिड और सोमनाथपुरा के तीन मंदिर आते हैं। इन मंदिरों का निर्माण 12वीं -13वीं शताब्दी में हुआ था।

21 देशों की समिति द्वारा होयसल के पवित्र मंदिरों के इस समूह को वर्ल्ड हेरिटेज के रूप में अपनाने का निर्णय लिया गया। जिसमें भारत सहित अर्जेंटीना, मिस्र, बेल्जियम, बुल्गारिया, इथियोपिया, ग्रीस, इटली, जापान, माली, मेक्सिको, नाइजीरिया, ओमान, कतर, रूसी संघ, रवांडा, सेंट विंसेंट, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, थाईलैंड और जाम्बिया शामिल हैं। वर्तमान में भारत अपने चौथे कार्यकाल (2021-25) के लिए इस समिति का सदस्य है।

यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट को तय करने के संबंध में 45वीं विश्व धरोहर समिति की बैठक का आयोजन सऊदी अरब की राजधानी रियाद में किया जा रहा है। 10 सितंबर से चल रही ये बैठक आज 25 सितंबर तक चलेगी।

गौरतलब है कि भारत के पास कुल मिलाकर 42 विश्व धरोहर हैं, इनमें 34 सांस्कृतिक, 7 प्राकृतिक और 1एक मिश्रित संपत्ति शामिल है। वर्ल्ड हेरिटेज में इन 42 विश्व धरोहरों के साथ भारत का छठा स्थान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *