कर्नाटक पोस्टल सर्कल के डाक विभाग ने बीते दिन दो यादगार स्टैम्प और यादगार शीट जारी किए। इसके डिज़ाइन में भारत की समृद्ध साइंटिफिक विरासत को दिखाया गया है, जिसका प्रतीक जंतर मंतर है।
बेंगलुरु में एकआयोजन में जारी किए गए ये स्टैम्प, आर्यभट्ट के लॉन्च से लेकर ह्यूमन स्पेसफ्लाइट और ऑर्बिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में भारत की भविष्य की बड़ी योजनाओं तक, स्पेस एक्सप्लोरेशन में भारत की शानदार यात्रा को दिखाते हैं।
बताते चलें कि कर्नाटक में 12 अप्रैल यानि रविवार को जारी होने वालों में एक टिकट ‘एक्सिओम मिशन’ के दौरान में अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला द्वारा पहने गए मिशन बैज से प्रेरित है। इसे दिल्ली के प्रसिद्ध डिजायनर मनीष त्रिपाठी ने डिजाइन किया है। इस प्रकार यह बैज अब एक मिशन के बाद राष्ट्रीय धरोहर का हिस्सा बने जाएगा।
भारत के मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम पर स्मारक डाक टिकटों के विमोचन के मौके पर अंतरिक्ष यात्री और भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को सम्मानित किया गया।
इस टिकट और सहित को जारी करते हुए कर्नाटक सरकार ने इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइज़ेशन के नेतृत्व में भारत के ह्यूमन स्पेसफ्लाइट प्रोग्राम की शानदार तरक्की का जश्न मानाने का प्रयास किया हैं।
याद दिला दें कि जून 2025 में एक्सिओम-4 मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए उड़ान भरने वालों में भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला भी शामिल थे। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की ओर से ग्रेटर कैलाश-1 निवासी मनीष त्रिपाठी को विशेष ‘मिशन बैज’ बनाने का काम सौंपा गया था।
इस मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए, इसरो के चेयरमैन वी नारायणन ने ऑर्गनाइज़ेशन के विकास की राह और अलग-अलग राज्यों में आने वाले माइलस्टोन के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि इसरो, गगनयान मिशन की तैयारी कर रहा है, जिसमें तीन क्रू मिशन और उसके बाद एक पूरी तरह से सुरक्षित क्रू मिशन शामिल होगा।
वी नारायणन ने 52-टन के फ़्लाइट मॉड्यूल के साथ एक इंडियन स्पेस स्टेशन बनाने के प्लान के बारे में भी बताया, जिसका पहला मॉड्यूल 2028 तक लॉन्च करने का टारगेट है। इवेंट में मौजूद ग्रुप कैप्टन सुभांशु शुक्ला ने स्टूडेंट्स के साथ स्पेस में अपने अनुभव शेयर किए, और युवाओं को स्पेस साइंस और एक्सप्लोरेशन में करियर बनाने के लिए मोटिवेट किया। प्रोग्राम की अध्यक्षता कर्नाटक सर्कल के चीफ़ पोस्टमास्टर जनरल, के प्रकाश ने की।