करिश्मा को भाया ब्वॉयफ्रेंड का साथ, ढूंढ रही हैं आशियाना !

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर और उनके कथित ब्वॉयफ्रेंड संदीप तोशनीवाल एक बार फिर सुर्खियों में बने हुए हैं। खबर के मुताबिक, करिश्मा और संदीप साथ रहने का प्लान बना रहे हैं।करिश्मा कपूर के कथित ब्वॉयफ्रेंड संदीप तोषनीवाल इन दिनों एक बड़े से घर की तलाश कर रहे हैं। कयास तो हैं की, ये घर करिश्मा को तोहफे में देने जा रहे हैं। karishma

karishma

एक वेबसाइट की खबर के मुताबिक, करिश्मा और संदीप इस रिलेशनशिप को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। शायद इसीलिए संदीप इन दिनों एक बड़े से घर की तलाश कर रहे हैं। कयास तो ये भी लगाए जा रहे हैं कि संदीप ये महंगा और बड़ा घर खरीदकर अपनी लव लेडी ,करिश्मा कपूर को गिफ्ट करना चाहते हैं।

बता दें, संदीप ने पत्नी अर्शिता से तलाक लेने का मन भी बना लिया है। खबरे हैं की, तलाक के लिए उन्होंने अर्जी दे दी है। वैसे अर्शिता ने पति पर आरोप लगाते हुए कहा कि, संदीप करिश्मा के लिए उन्हें धोखा दे रहे हैं। खैर, इससे पहले जब करीना कपूर ने अपनी फिल्म ‘की एंड का’ की रिलीज के बाद ग्रैंड पार्टी दी थी तो उस पार्टी में भी संदीप करिश्मा के साथ नज़र आये थे।

करिश्मा और तोशनीवाल पिछले काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। करिश्मा और संदीप की मुलाकात उनके एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। तभी से दोनों के बीच मुलाकात का यह सिलसिला जारी है। दोनों को कई मौको पर साथ देखा जा चुका है। खबरों के मुताबिक करिश्मा के मुश्किल वक्त में तोशनीवाल ने उनका हमेशा साथ दिया है।

www.naqeebnews.com

# karishma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *