बिग बॉस ओटीटी को होस्ट करने को लेकर उत्साहित हैं करण जौहर

मुंबई, 03 अगस्त : बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार करण जौहर बिग बॉस ओटीटी को होस्ट करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

बिग बॉस ओटीटी को होस्ट करने को लेकर उत्साहित हैं करण जौहर

करण जौहर आगामी रि‍यलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ को होस्‍ट करने जा रहे हैं। वह अपनी नई भूमिका को लेकर काफी उत्‍साहित हैं। इस शो को खास बनाने वाली बात है कि यह पहली बार ओटीटी प्‍लेटफॉर्म, वूट पर स्‍ट्रीम होने वाला है। यह शो 08 अगस्‍त, से अपने टे‍लीविजन प्रीमियर से पहले छह हफ्तों के लिए वूट पर स्‍ट्रीम होगा।

करण जौहर का कहना है कि ‘बिग बॉस’ में छह हफ्ते तो बहुत दूर की बात है, वे तो अपने फोन के बिना एक घंटा भी नहीं रह सकते, क्‍योंकि वह अपने फोन के बिना जी ही नहीं सकते। हालांकि, जब उनसे पूछा गया कि यदि उन्‍हें उनकी पसंद के दो सेलेब्रिटीज को बिग बॉस हाउस के अंदर जाने की इजाजत मिले तो, करण ने कहा, “मुझे कोई आपत्ति नहीं होगी यदि बेबो (करीना कपूर) और माला (मलाइका अरोड़ा) के साथ शो में आने का मौका मिले। क्‍या बात है! दोनों के साथ घर के अंदर बिना फोन्‍स के बंद होना मजेदार होगा। ”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *