कराची में गोलीबारी के बाद बड़ी संख्या में गिरफ्तारियां

कराची। पाकिस्तान पुलिस ने देश के सबसे बड़े शहर में गोलीबारी की कई घटनाओं के बाद आज 90 से अधिक मदरसों पर छापा मारकर बड़ी संख्या में लोगों को गिरफ्तार किया गया। karachi pakistan

karachi pakistanपाकिस्तानी अधिकारियों ने ये जानकारी देते हुये मीडिया को बताया कि पुख्ता सूचना के बाद इन मदरसों पर छापेमारी की गयी।

प्रान्तीय पुलिस के प्रमुख ने बताया कि हाल के हमलों में 10 लोगों के मारे जाने के बाद शिया और सुन्नियों दोनों के मदरसों पर छापे मारे गये ।

शुक्रवार को कराची में सुन्नी अहले सुन्नत वल जमात के पांच समर्थक मारे गये। यह संगठन शिया मुसलमानों को कानूनी रूप से गैर मुस्लिम घोषित करने का समर्थन करता है।

इस संगठन के जिन पांच सदस्यों को मारा गया उन्होंने शिया मुस्लिमों पर हमला किया था। गत 28 अक्टूबर को शिया समुदाय के पांच लोग एक धार्मिक समारोह में मारे गये थे।शिया समुदाय की शिकायत के बाद आज की गिरफ्तारियां की गयीं।इनमें से कुछ गिरफ्तारियों के बाद वहां लोगों ने प्रदर्शन भी किया है।

www.naqeebnews.com

# karachi pakistan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *