कंगना की ‘थलाइवी’ ने रिलीज से पहले ही कमा लिए इतने करोड़

कंगना रनौत की फिल्म ‘थलाइवी’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए कंगना ने फैंस को बताया है कि फिल्म अपनी रिलीज डेट से पहले ही तकरीबन 85 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। ये कमाई फिल्म के डिजिटल और टीवी राइट्स बिकने पर हुई है।

कंगना की 'थलाइवी' ने रिलीज से पहले ही कमा लिए इतने करोड़

कंगना रनौत ने अपनी इंस्टा स्टोरी के जरिए राइट्स के बिकने की जानकारी दी है। केरल बंद के कारण आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक से तमिलनाडु तक इस फिल्म को साउथ के तकरीबन 800 सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। साउथ इंडियन सिनेमा के अलावा उत्तर भारतीय सिनेमाघरों में भी लोग इस फिल्म को पसंद कर रहे हैं।

थिएटर्स में फिल्म रिलीज किए जाने की वजह बताते हुए फिल्म के प्रोड्यूसर विष्णु वर्धन इंदुरी ने कहा- ‘₹55 करोड़ बहुत छोटी राशि है। मेरे पास फैंसी ऑफर थे जिसके बाद आप मुझे पैसों के ढेर पर बैठे हुए देख सकते थे। लेकिन मेरा इरादा इस फिल्म को एक थिएट्रिकल अनुभव देने का था।’ यानि जाहिर है कि मेकर्स को इस फिल्म को OTT पर रिलीज किए जाने का ऑफर मिला था जिसे ठुकरा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *