आयकर विभाग का न्यूजलाँड्री पर फिर से छापा

नयी दिल्ली 11 सितंबर : आयकर विभाग ने न्यूज पोर्टल न्यूजलाँड्रीडॉटकॉम के दफ्तर में एक बार फिर से छापेमारी की है।आयकर विभाग ने इससे पहले जून में भी इसके कार्यालय में तलाशी ली थी। न्यूज पोर्टल ने आज यहां जारी बयान में कहा कि आयकर विभाग के अधिकारियों का एक दल कल दोपहर फिर से उसके कार्यालय परिसर में तलाशी की शुरूआत की जो मध्य रात को समाप्त हुयी।

आयकर विभाग का न्यूजलाँड्री पर फिर से छापा

उसने आरोप लगाया है कि इस दौरान उसके प्रमुख को अपने वकील से बात नहीं कर दिया गया और उनके फोन को भी रख लिया गया। तलाशी के दौरान कार्यालय में स्थित कंप्यूटर आदि से भी रिकार्ड लिये गये हैं। उसके प्रमुख के लैपटॉप के साथ ही फोन से भी आयकर विभाग ने डेटा डाउनलोड किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *