सोशल मीडिया पर खुला कंगना का झूठ तो फैंस ने ले ली क्लास

कंगना रनौत की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘थलाइवी’ तमिलनाडु की मुख्यमंत्री दिवंगत जयललिता की बायोपिक है। इस फिल्म के लिए कंगना ने काफी मेहनत की है। मगर इस बार पब्लिसिटी का ये दावं उनपर उल्टा पड़ गया।

सोशल मीडिया पर खुला कंगना का झूठ तो फैंस ने ले ली क्लास

कंगना ने एक ट्वीट में बताया कि फिल्म के दौरान उन्हें क्या सबसे चैलेंजिंग लगा। लेकिन लोगों को इंप्रेस करने के लिए कंगना रनौत का यह दांव उल्टा साबित हुआ। वह अपनी इन तस्वीरें के लिए जमकर ट्रोल हो गईं।

कंगना रनौत ने ट्विटर पर ट्रेलर रिलीज के एक दिन पहले फिल्म के लिए अपने 20 किलो वजन को बढ़ाने और उसे तेजी से घटाने की कहानी सुनाई।

इस ट्वीट पर लोगों ने कंगना की क्लास ले ली। क्योंकि इन तस्वीरों में कंगना साफ तौर पर बॉडी सूट पहने नजर आ रही हैं। जवाब में लोगों ने वेट कम करने के टिप्स मांगे। एक ने तो साफ ही लिख दिया है, ‘बॉडीसूट दिख रहा है।’ इसके साथ ही एक यूजर ने कहा, ‘हमें आपकी फिल्म और एक्टिंग से मतलब है न कि वेट से।’ हालांकि ऐसा नहीं है कि लोग सिर्फ कंगना को ट्रोल कर रहे हैं, कुछ लोगों ने उनकी तारीफ भी की है।

फिल्म ‘थलाइवी’ अब जल्द ही रिलीज के लिए तैयार है। मंगलवार को कंगना रनौत के जन्मदिन के मौके पर फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *