5 सेकेंड में Audi S5 Sportback पकड़ लेगी 100 की रफ्तार

ऑडी के दीवानों का इंतजार खत्म हुआ। Audi S5 Sportback आज लॉन्च हो गई है। पहले इसे दिसंबर 2020 में लॉन्च किया जाना था जो 4 महीने बाद हुआ।

 5 सेकेंड का समय में Audi S5 Sportback पकड़ लेगी 100 की रफ्तार
जर्मन ऑटोमोबाइल कंपनी ऑडी ने भारत में अपना नया मॉडल लॉन्च कर दिया है। सेडान सेगमेंट में ऑडी ने S5 को A5 से ऊपर और RS5 से नीचे रखा है

ऑडी की कार टॉप स्पीड के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं। नए मॉडल S5 में इस खासियत को बरकरार रखा गया है। कंपनी का दावा है कि S5 महज 4.8 सेकेंड में 100 की स्पीड पकड़ सकती है।

दिल्ली में Audi S5 Sportback कार की कीमत 79.06 लाख रुपये रखी गई है। देश के दूसरे हिस्सों में कीमतें थोड़ी कम-ज्यादा हो सकती हैं।

कार के डैशबोर्ड पर एक 10 इंच का फ्लोटिंग टचस्क्रीन इनफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो Android Auto Carplay और Apple Carplay जैसी सुविधाओं से लैस है. नई एस 5 स्पोर्टबैक में ड्राइवर के लिए 12.2 इंच की डिजिटल एमआईडी स्क्रीन भी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *