जेट एयरवेज ने मुझे नौकरी देने से इनकार कर दिया था : स्मृति ईरानी

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि किसी जमाने में जेट एयरवेज ने केबिन क्रू पद के लिए उनके आवेदन को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि उनका व्यक्तित्व कुछ खास नहीं है.

smriti-irani 1

टेलीविजन अभिनेत्री से नेता बनीं स्मृति ईरानी ने मजाकिया अंदाज में आवेदन खारिज करने के लिए जेट एयरवेज का धन्यवाद किया और कहा कि वहां नौकरी नहीं मिलने के बाद उन्होंने मैकडोनाल्ड में नौकरी कर ली और उसके बाद जो हुआ वह सारी बातें इतिहास का हिस्सा हैं.

ईरानी ने एक समारोह में कहा, ‘मुझे नहीं पता कि बहुत से लोगों को इस बात की जानकारी होगी कि सबसे पहले मैंने कौन सी नौकरी चाही थी. मैंने जेट एयरवेज में केबिन क्रू के लिए आवेदन किया था, लेकिन मुझे खरिज कर दिया गया. मुझे बताया गया कि मेरी पर्सनैलिटी अच्छी नहीं है. आवेदन खारिज करने के लिए आपका धन्यवाद.’

एयर पैसेंजर एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित एक पुरस्कार समारोह में स्मृति ने जेट एयरवेज के एक अधिकारी को पुरस्कार प्रदान करने के बाद यह बात कही.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *