मदद नहीं मिली तो नाइजीरिया में कुपोषण से मरेंगे 49 हजार बच्चे

madadलागोस, 25 अगस्त (रायटर) पिछले सात साल से इस्लामी संगठन बोको हराम के आतंक और सूखे से जूझ रहे पूर्वोत्तर नाइजीरिया में लगभग 50 हजार बच्चे भयंकर कुपोषण के शिकार हैं और अगर इन बच्चों को समय पर मदद नहीं मिली तो संभवत वह अगले साल का सूरज भी नहीं पायेंगे।
संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय बाल आपात कोष (यूनीसेफ) ने आज नाइजीरिया की भयंकर हालत में पल बढ़ रहे बच्चों की स्थिति पर रिपोर्ट जारी करके यह चौंकाने वाला खुलासा किया है। यूनीसेफ ने दुनिया भर के देशों से लगभग 31 करोड़ डॉलर के अनुदान की मांग करते हुए कहा है कि नाइजीरिया में चार लाख 75 हजार बच्चे कुपोषण के शिकार हैं लेकिन चाड झील के पास नाइजीरिया के पूर्वोत्तर इलाके में रहने वाले 49 हजार बच्चे भयंकर कुपोषण से ग्रसित हैं और अगर उन्हें मदद नहीं मिली तो इस साल ही उनकी मौत हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *