बीएसएफ़ जवान की पत्नी का दावा- पति पर रिटायरमेंट का दबाव, किया अरेस्ट

खराब खाने की शिकायत करने वाले बीएसएफ जवान की पत्नी का दावा है कि उनके पति पर रिटायरमेंट का दबाव बनाया गया है। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। jawan

Jawan

बीएसएफ जवान की पत्नी ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, ‘मैं उनका 31 जनवरी को इंतजार कर रही थी, लेकिन वे नहीं आए।

उन्होंने मुझे यह बताने के लिए कॉल किया था कि उन पर रिटायरमेंट का दबाव डाला गया है।

साथ ही जवान की पत्नी ने बताया, ‘उन्होंने इसके अलावा बताया कि एक घंटे के भीतर ही उनका रिटायरमेंट कैंसिल कर दिया गया और बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने मुझे किसी और के मोबाइल फोन से कॉल किया और बताया कि मुझे अभी भी गिरफ्तारी में रखा गया है और धमकियां दी जा रही हैं। इसके साथ ही उन्हें मानसिक तौर पर परेशान किया जा रहा है।

एएनआई ने बीएसएफ के हवाले से लिखा है, ‘बीएसएफ कांस्टेबल तेज बहादुर को गिरफ्तार नहीं किया गया।पहले एएनआई ने बीएसएफ सूत्रों के हवाले से लिखा था, ‘तेज बहादुर को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

जांच में उन्हें दोषी पाया गया है, उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की गई है, हालांकि, अभी मंजूरी नहीं दी गई है।

www.naqeebnews.com 

# jawan

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *