‘बवाल’ के मेकर से जापानी दर्शकों की मांग, फिल्म को जापानी में डब कराया जाए

वर्ल्ड वॉर 2 के दौर को दर्शाती वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘बवाल’ प्राइम वीडियो पर 21 जुलाई को रिलीज हो रही है। जापानी दर्शकों ने लोगों ने फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला से मांग की है कि फिल्म को जापानी भाषा में डब किया जाना चाहिए।

'बवाल' के मेकर से जापानी दर्शकों की मांग, फिल्म को जापानी में डब कराया जाए

वर्ल्ड वॉर 2 और जापान का ऐतिहासिक सम्बन्ध सारी के लिए यादगार है ऐसे में जापानी जनता का इससे लगाव होना लाज़िम है। जापान इस युद्ध से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ था। ऐसे में जापान के लोगों की ये मांग जायज़ नज़र आती है।

फिल्म में वर्ल्ड वॉर 2 में वरुण धवन, जान्हवी को टूर पर यूरोप लेकर जाते हैं। इस ट्रिप में ये लोग रियल लाइफ में वर्ल्ड वॉर 2 से जुड़ी घटनाओं की झलक देखते हैं। फिल्म के ट्रेलर में भी हिटलर के गैस चैम्बर्स और होलोकॉस्ट की झलक देखने को मिली थी।

इतिहास में दर्ज है कि अमेरिका ने जापान के दो शहरों पर परमाणु बम गिराया था। पहली सितंबर1939 में जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने पोलैंड पर हमला करते हुए दूसरे विश्व युद्ध की घोषणा की थी। इटली और जापान इस युद्ध में जर्मनी के साथ थे। दूसरी ओर अमेरिका, सोवियत यूनियन, ब्रिटेन, चीन और फ्रांस जैसे देश थे।

6 वर्ष तक चलने वाले इस युद्ध में दोनों ओर से करीब 2 करोड़ 40 लाख सैनिक मारे गए जबकि चार करोड़ 90 लाख नागरिकों ने अपनी जान गंवाई थी। इस युद्ध के दौरान अमेरिका ने 6 और 9 अगस्त 1945 को जापान के नागासाकी और हिरोशिमा शहर पर परमाणु बम गिरा दिया था। नतीजे में दो सितंबर 1945 को जापान ने अमेरिका के सामने घुटने तक दिए और दूसरा विश्व युद्ध समाप्त हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *