‘पहंडी’ अनुष्ठान के साथ पुरी में जगन्नाथ रथयात्रा शुरू

ओडिशा के पुरी में आज से रथ यात्रा शुरू होगी। इस यात्रा के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बीते दो बरसों से कोरोना केकोरोना के कारण ये आयोजन नहीं हो सका था। ऐसे में इस बार उत्सव में भरी संख्या में भागीदारी की उम्मीद है। इस बार रथ यात्रा में भक्तों की भागीदारी की अनुमति दी गई है।

'पहंडी' अनुष्ठान के साथ पुरी में जगन्नाथ रथयात्रा शुरू

ओडिशा के पवित्र शहर पुरी में भारी संख्या में दुनियाभर के लोग जमा होना शुरू हो गए हैं। रथयात्रा के जुलूस को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुँचते हैं। इस जुलूस में सजे हुए हाथियों की सवारी के साथ कई तरह की झांकियां होती हैं।

कोरोना महामारी के कारण दो साल के अंतराल के बाद इस बार रथ यात्रा में भक्तों को भागीदारी की अनुमति मिल गई है। ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ रथयात्रा के लिए पहंडी अनुष्ठान शुरू हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *