नवंबर में होगी बॉलीवुड की हसीना दीपिका-रणवीर की शादी, छप गया शादी का कार्ड

मुंबई। आखिरकार उस दिन का ऐलान हो ही गया जब बॉलीवुड की हसीना दीपिका पादुकोण अपने प्रेमी रणवीर सिंह संग सात फेरे लेंगी, जी हां दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दोनों ने अपनी शादी का ऐलान कर दिया है। इस बात की जानकारी खुद दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है।


बॉलीवुड सुंदरी दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक कार्ड शेयर किया है, जिसमें लिखा है कि आपने हमें इतने सालों में खूब प्यार दिया, अब हमारे आने वाले प्यार और दोस्ती के रिश्ते को भी प्यार दीजिए, आप सब 14-15 नवंबर को होने वाली हमारी शादी में आमंत्रित हैं, ये कार्ड हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में शेयर किया गया है, जिसके आखिर में लिखा है- बहुत बहुत प्यार दीपिका और रणवीर।
शादी कहां होगी, इसका खुलासा नहीं मालूम हो कि कयास लगाए जा रहे थे कि इस साल के अंत में दीपिका-रणवीर सात जन्मों के बंधन में बंध जाएंगे तो फिलहाल लोगों के कयास सही साबित हुए, वैसे खबर ये भी है कि इन दोनों ने सिंधी रिवाज से एक-दूसरे से शादी करने का फैसला किया है। दरअसल रणवीर सिंह सिंधी हैं और उनका पूरा नाम रणवीर सिंह भवनानी है और इसलिए रणवीर सिंह के घरवाले चाहते हैं कि उनकी शादी सिंधी रिवाज से हो, इसलिए इस शादी के सारे कस्टम सिंधी ही होंगे, जिसमें ‘सांथ प्रथा’ भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *