Asian Chmpions Trophy 2018: एशियाड चैंपियन जापान को मात देकर टीम इंडिया ने लगाई जीत की हैट्रिक

मसकटः भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओमान में आयोजित एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में जापान को मात देकर जीत की हैट्रिक पूरी की। टीम इंडिया ने एशियाई खेलों के चैंपियन जापान को कोई मौका नहीं दिया और 9-0 के अंतर से जीत दर्ज की।

भारत ने अपने अभियान की शुरुआत मेजबान ओमान को 11-0 से मात देकर की थी। इसके बाद चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 3-1 से अंतर से मात दी थी। जीत के इस सिलसिले को भारत ने जापान के खिलाफ भी जारी रखा और शानदार जीत दर्ज की।

मैच में भारत ने 58 प्रतिशत समय गेंद अपने पाले में रखी और 21 बार गोल करने का प्रयास किया जिसमें से 9 बार उन्हें सफलता हासिल हुई। भारत को पांच पेनल्टी कॉर्नर मिले जिसमें से 3 को वो गोल में तब्दील करने में सफल रहा। वहीं जापान को 2 पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन वो इसका फायदा नहीं उठा सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *