सीरिया में ईरानी ठिकानों पर हमले के बाद इस्राइली एफ 16 दुर्घटनाग्रस्त

यरूशलम। इस्राइल का एक एफ-16 लड़ाकू विमान आज सीरिया में कुछ ईरानी ठिकानों पर हमला करने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

एक प्रवक्ता ने बताया कि सीरिया की सीमा से एक ड्रोन के आने के बाद जवाबी कार्रवाई की जा रही थी।

 

इस्राइल की सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जोनथन कोनरिकस ने ट्वीट किया, आईडीएफ (इस्राइली सुरक्षाबल) ने सीरिया में ईरानी नियंत्रण प्रणाली को निशाना बनाया, जिसने इस्राइली हवाई सीमा में यूएवी (ड्रोन) भेजा था। सीरिया की ओर से विमान को मार गिराने के लिए किये गऐ हमलों में इस्राइल का एक एफ16 दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *